Bihar:बिहार में भीषण गर्मी से हाहाकार, आग उगल रहा आसमान, मौसम विभाग ने चेताया

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। आसमान आग उगल रहा है और धरती तवे के समान तप रही है। लोग तपती जलती गर्मी से बेहाल है। हालांकि देर रात उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम बदला. जहां सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, पूर्वी चंपारण सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में मानसून बिहार में प्रवेश कर सकता है। आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सीवान और सारण में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।

बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम सूखा और गर्म

इधर, पटना सहित दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम सूखा और गर्म बना हुआ है। आज भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पटना, गया, भागलपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद समेत दक्षिण बिहार के 19 जिलों में आज बारिश की संभावना नहीं है। इन जिलों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

2-3 दिनों में मानसून आने की संभावना

अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के बिहार में प्रवेश करने की संभावना है। फिलहाल राज्य में मध्यम गति की हवा के साथ गर्म और उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, सुपौल, किशनगंज, बेगुसराय, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सीवान, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। यहां का तापमान 40°C के आसपास रहेगा।

Share This Article