Bihar: मुंगेर को मिला नए साल का तोहफा, खड़गपुर झील में बोटिंग शुरू, पर्यटन को मिलेगी बढ़ावा

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार के मुंगेर जिले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नए साल से पहले मुंगेर जिले को बड़ा तोहफा दिया है। मुंगेर जिले के खड़गपुर झील में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नौका विहार का शुभारंभ किया।

पर्यटन सर्किट बनाने की योजना

सम्राट चौधरी ने रविवार को मुंगेर जिले के खड़गपुर झील में बोटिंग सुविधा का उद्घाटन किया। झील में वोटिंग और नौका विहार का आनंद लेने के लिए सैलानियों के लिए सुविधाएं बनाई जा रही हैं। आईबी बिल्डिंग को भी आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। भीमबांध को खड़गपुर झील से जोड़कर एक पर्यटन सर्किट बनाया जाएगा।

सम्राट चौधरी ने लिया बोट राइडिंग का मजा

इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खुद भी बोट राइडिंग का मजा लिया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने कहा, ‘खड़गपुर झील का विकास न केवल जिले को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान देगा, बल्कि बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर भी पैदा करेगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।’

झील के पास सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झील के पास किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का भी उद्घाटन किया। साथ ही खड़गपुर झील के लिए समग्र विकास योजना की समीक्षा करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की। उन्होंने परियोजनाओं के समय पर और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Share This Article