“भाजपा ने बिहार की जनता को ठगने का काम किया…”, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भड़के तेजस्वी

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  नीतीश के इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया है।

नीतीश का इस्तीफा भाजपा के भारी दबाव का परिणाम-तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोलते हुए कहा कि “यह तो होना ही था, भाजपा ने बिहार की जनता को भी ठगा है और नीतीश कुमार को भी ठगने का काम किया है।” उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना स्वेच्छा से लिया गया निर्णय नहीं, बल्कि भाजपा के भारी दबाव का परिणाम है।”

Advertisement

आज भविष्यवाणी सच साबित हुई-तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा, “हम लोग शुरू से कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। इनको केवल 2-3 महीने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया और अब हटा रहे हैं।” तेजस्वी यादव ने कहा कि “एनडीए सरकार बनने के समय से ही वे आगाह कर रहे थे कि भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर टिकने नहीं देगी। उनके मुताबिक, आज वही भविष्यवाणी सच साबित हो रही है।”

महंगाई पर एनडीए सरकार को घेरा

तेजस्वी ने भाजपा को ‘सबसे बड़ा ठग’ बताते हुए कहा कि “जो लोग अपने सहयोगियों को नहीं छोड़ते, वे जनता का भला क्या करेंगे? चुनावों के वक्त 125 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा कर चीटर मीटर वाले महज 4 महीने में ही जनता को लूटने वाले अपने असल रंग में लौट आए। अब बिहार में शाम 11 बजे तक सर्वाधिक खपत वाले 6 घंटे बिजली बिल 8.10 रुपये प्रति यूनिट, रात्रि 11 बजे से सुबह के 9 बजे तक यानि 10 घंटे तक 7.10 रुपये और फिर शेष 8 घंटे 5.94₹ प्रति यूनिट आपकी जेब से वसूलेंगे।”

Share This Article