Bihar News: बिहार में महिला सशक्तिकरण की नई पहल, CM नीतीश कुमार ने ‘महिला संवाद’ अभियान का किया शुभारंभ

Amita kaushal
2 Min Read

पटना: बिहार में महिलाओं को जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ‘महिला संवाद’ नामक एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य राज्य की करोड़ों महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अभियान के तहत राज्य भर में ग्राम स्तर तक महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां प्रशिक्षित कर्मी महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, कानून और सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं भी जानी जाएंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई भी समाज विकसित नहीं- सीएम

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई भी समाज विकसित नहीं हो सकता। हमारा लक्ष्य है कि हर महिला को उसके अधिकारों, योजनाओं और अवसरों की सही जानकारी मिले, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके।”

अभियान की विशेषता

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं से सीधा संवाद

सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया का प्रशिक्षण

हेल्पलाइन और सहायता केंद्रों की सुविधा

महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा

‘महिला संवाद’ अभियान बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल है। इससे न केवल महिलाओं को योजनाओं की जानकारी का लाभ मिलेगा बल्कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक भी हो सकेगीं।

Bihar News/ Patna News/ CM/ CM Nitish/ Nitish Kumar/ JDU/ NDA

Share This Article