Bihar: नीतीश कुमार 10वीं बार बने मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार की सियासत में ‘सुशासन बाबू’ के नाम से मशहूर नीतीश कुमार फिर सीएम बन गए हैं। बिहार चुनाव 2025 में जीत के बाद नीतीश कुमार10वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 यानी गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम के साथ ही आज कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। इसके अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए।

सम्राट चौधरी ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

नीतीश कुमार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद सम्राट चौधरी और ने मंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं। विजय सिन्हा के शपथ लेने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई। 

रामकृपाल यादव को मिली नीतीश कैबिनेट में जगह

इनके बाद बिहार के 6 नव निवार्चित विधायकों ने एक साथ मंत्री पद की शपथ की शपथ ली। लेसी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन और सुनील कुमार ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली। इनके अलावा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जमा खान, संजय सिंह टाइगर, नारायण प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद और रमा निषाद को मंत्री पद की शपथ दिलाई। 

श्रेयसी सिंह ने भी ली शपथ

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने श्रेयसी सिंह, लखेंद्र रोशन, दीपक प्रकाश, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार को मंत्री मद की शपथ दिलाई।

Share This Article