Bihar :कौन हैं नीतीश कैबिनेट में पहुंचने वाले दीपक प्रकाश, बिना चुनाव लड़े ही बने मंत्री

Reena Sharma
2 Min Read

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ लेने वाले चेहरों में दीपक प्रकाश बिल्कुल चौंकाने वाला रहा। दरअसल, दीपक प्रकाश बिना विधायक बने मंत्री पद पर आसीन हो गए हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोटे से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है।

बिना चुनाव लड़े बने मंत्री

दरअसल, दीपक प्रकाश राज्य सभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलेम) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। आरएलएम कोटे से दीपक प्रकाश मंत्री बनाए गए हैं। दीपक प्रकाश फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। अब उन्हें छह महीने के भीतर विधान परिषद या विधानसभा का सदस्य बनना होगा ताकि मंत्री पद पर बने रह सकें। बताया जा रहा है कि दीपक विदेश से पढ़ाई करके लौटे हैं।

Advertisement

पहले स्नेहलता कुशवाहा को लेकर थी चर्चा

इससे पहलेउम्मीद की जा रही थी कि नीतीश सरकार की नई कैबिनेट में आरएलएम कोटे से स्नेह लता कुशवाहा मंत्री बनेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाकर उनकी पॉलिटिक्स में एंट्री कराई है। अब दीपक प्रकाश मंत्री बन चुके हैं तो अगले छह महीने के भीतर उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया जाना तय है।

एमएलसी सीट देने का वादा होगा पूरा

इस घटनाक्रम को एनडीए (एनडीए) में सीटों के बंटवारे के समय उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जाता है कि जब उनकी नाराजगी बढ़ी थी, तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्हें एक एमएलसी सीट देने का वादा किया गया था। उपेंद्र कुशवाहा ने इसी वादे का इस्तेमाल करते हुए बड़ी राजनीतिक डील की। उन्होंने अपनी पत्नी की जगह अपने बेटे, दीपक प्रकाश को मंत्री बनवा लिया।

Share This Article