Bihar: पीएम मोदी ने पटना में छात्रों को वर्चुअली किया संबोधित, कर्पूरी ठाकुर का जिक्र कर बिना नाम लिए राहुल पर साधा निशाना

Neelam
By Neelam
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के टॉपर्स को सम्मानित किया। मोदी ने युवाओं पर केंद्रित लगभग 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। योजना के तहत 1000 सरकारी आईटीआई को हब-एंड-स्पोक मॉडल में अपग्रेड किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं से वर्जुअली बात भी की। इस मौके पर उनका मुख्य तौर पर फोकस बिहार के युवाओं पर ही रहा।

राजद के कुशासन का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के हजारों युवा हमसे जुड़े हैं। इस पीढ़ी को शायद अंदाज़ा नहीं होगा कि ढाई दशक पहले बिहार की शिक्षा व्यवस्था कितनी जर्जर थी। न ईमानदारी से स्कूल खुलते थे, न ही भर्तियां होती थीं। कौन सा माता-पिता नहीं चाहेगा कि उसका बच्चा यहां पढ़े और आगे बढ़े? लेकिन मजबूरी में लाखों बच्चे बिहार छोड़कर वाराणसी, दिल्ली और मुंबई जाने को मजबूर हुए। यहीं से पलायन की असली शुरुआत हुई। राजद के कुशासन में बिहार के में व्यवस्था बिगड़ गई।

बिहार की व्यवस्था में बदलाव के लिए सीएम नीतीश को सराहा

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सौभाग्य से बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को सरकार की ज़िम्मेदारी सौंपी। बिहार के लोगों ने नीतीश जी को सरकार बनाने का मौक़ा दिया और उसके बाद व्यवस्था बदली। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस दीक्षांत समारोह में बिहार को एक नई स्किल्ड यूनिवर्सिटी मिली है। नीतीश जी की सरकार ने इस यूनिवर्सिटी का नाम भारत रत्न और जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा है।

नाम लिए बिना राहुल गांधी पर निशाना

पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर को जननायक सोशल मीडिया की ट्रोल करने वाले टीम ने नहीं बनाया। उन्होंन जननायक बिहार के लोगों ने उनका जीवन देखकर बनाया। कर्पूरी ठाकुर को जननायक उनके काम ने बनाया। मैं बिहार के लोगों से कहूंगा जरा चौकन्ने रहिएये। ये जननायक पद कर्पूरी ठाकुर पर ही सोभा देती है।

Share This Article