Bihar: पटना में आज पीएम मोदी का रोड शो, पहले आरा और नवादा में भरेंगे हुंकार

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार में 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले चुनावी जंग अब अपने चरम पर है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से तमाम नेताओं के दौरे, जनसभाओं और प्रचार अभियानों का सिलसिला तेज हो गया है। इस कड़ी में आज यानी 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार में चुनावी मैदान संभालने जा रहे हैं। जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में रोड शो के जरिए जनता का उत्साह बढ़ाएंगे। इसके लावा मोदी आरा, और नवादा में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

आरा में पीएम की पहली सभा

प्रधानमंत्री मोदी की पहली जनसभा भोजपुर जिले के आरा में होगी। दोपहर 1.30 बजे पीएम मोदी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से मतदान की अपील करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी नवादा में आयोजित दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे आयोजित इस जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के जुटने की उम्मीद है। पीएम मोदी नवादा में आयोजित दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे आयोजित इस जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के जुटने की उम्मीद है।

Advertisement

आरा-नवादा के बाद पटना में रोड शो

जनसभाओं के बाद प्रधानमंत्री मोदी राजधानी पटना पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। जानकारी के अनुसार, शाम 5.25 बजे राजधानी पटना में पीएम मोदी राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे। पुष्पांजलि के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी शाम 5.30 बजे पटना में एक भव्य रोड शो करेंगे।

पीएम मोदी के पटना रोड शो के लिए राजधानी की किलेबंदी

पीएम मोदी के रोड शो के लिए पटना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पटना ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दिनकर गोलंबर से नाला रोड, नाला रोड से बारी पथ, मछुआ टोली से बारी पथ, खेतान मार्केट, हथुआ मार्केट से बकरगंज, वैशाली गोलंबर से दिनकर गोलंबर, और अप्सरा गोलंबर से नाला रोड गोलंबर सहित कई कनेक्टिंग रास्तों पर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। इन रास्तों पर सिर्फ फायर टेंडर, एम्बुलेंस, मरीजों की गाड़ियां, न्यायिक गाड़ियां, चुनाव ड्यूटी वाली गाड़ियां, और सही पास वाली गाड़ियों को ही जाने की इजाजत होगी। रोड शो में हिस्सा लेने वाले आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गांधी मैदान, पटना साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज, डबल-डेकर पुल के नीचे, मोइन-उल-हक स्टेडियम और शाखा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Share This Article