Bihar: बिहार में दही-चूड़ा का “सियासी भोज” जारी, चिराग के आवास से मिले एनडीए की मजबूती के संकेत 

Neelam
By Neelam
2 Min Read

मकर संक्रांति के मौके पर बिहार में दही-चूड़ा भोज के बहाने सियासी हलचल जारी है। बुधवार को जहां लालू प्रसाद याद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का पटना स्थित सरकारी आवास सियासत के केन्द्र में रहा, वहीं गुरूवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पर बड़ा राजनीतिक जुटान देखा गया।

चिराग पासवान के भोज में पहुंचे सीएम नीतीश

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के पटना स्थित घर पर गुरुवार को दही-चूड़ा का भोज रखा है। इस भोज में साथी दलों यानी एनडीए में शामिल सभी दलों के बड़े नेताओं ने शिरकत की। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दही चूड़ा भोज की रौनक ही बढ़ा दी।

नितिन नवीन ने भी भोज में लिया हिस्सा

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने चिराग पासवान के आवास पर पारंपरिक दही-चूड़ा भोज में हिस्सा लिया। इतना भर ही नहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय तो जदयू की तरफ से विजय चौधरी, महेश्वर हजारी समेत कई वरीय नेताओं ने चिराग पासवान के दही चूड़ा भोज में शामिल हुए।

सम्राट चौधरी को तिलकुट खिलाते दिखे चिराग

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पटना स्थित घर पर दही-चूड़ा भोज का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को चिराग पासवान कैसे तिलकुट खिला रहे हैं। उसके बाद वो प्लेट में दही-चूड़ा भी खाते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष भी चिराग पासवान के बगल में बैठकर दही-चूड़ा भोज का आनंद लेते हुए गुफ्तगू कर रहे हैं।

Share This Article