Bihar:प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को दी चुनौती, बोले-हिम्मत है तो लालू यादव का विरोध कर दिखाएं

Neelam
By Neelam
2 Min Read

चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने पिछले कुछ दिनों से बिहार में बदलाव के अभियान को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर इन दिनों ‘बिहार बदलाव यात्रा’ पर निकले हुए हैं। इस अभियान के तहत प्रशांत किशोर जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं और बिहार में नई राजनीतिक चेतना लाने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रा के दौरान पीके मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने आरजेडी-कांग्रेस के साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कई तीखे सवाल दागे। 

कांग्रेस झोला ढोने वाली पार्टी- पीके

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अब झोला ढोने वाली पार्टी बन गई है। पहले लालू यादव का झोला उठाती थी, अब तेजस्वी यादव का। लालू जी की तबीयत खराब हो गई है तो कुछ लोग अब तेजस्वी का झोला ढोने लगे हैं। पीके ने कहा, कांग्रेस की बिहार में क्या हैसियत है? अगर कांग्रेस में दम है, अगर उसमें राजनीतिक गुदा (साहस) है तो अकेले बिहार में चुनाव लड़कर दिखाए। उन्होंने कहा- राहुल गांधी कहते हैं ‘डरो मत’, तो हम भी राहुल गांधी से कहना चाहते हैं, डरो मत, अकेले चुनाव लड़कर दिखा दो।

पीके का राहुल से तीखा सवाल

उन्होंने सवाल उठाया कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने बिहारियों को ‘पैदाइशी मजदूर’ कहा, उस पर राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? प्रशांत किशोर ने सवाल उठाया- ‘अगर कांग्रेस के मुख्यमंत्री बिहारियों को यूं अपमानित करते हैं, तो कांग्रेस को बताना चाहिए कि उन्होंने इस पर क्या कार्रवाई की? अगर बिहारियों का डीएनए मजदूरी करना है, तो फिर वोट मांगने के लिए बिहार क्यों आते हो? तेलंगाना जाकर वोट मांगो।

Share This Article