Bihar: राहुल अर्बन नक्सल चाहते हैं, देश में गृहयुद्ध चाहते हैं…भाजपा नेता गिरिराज सिंह का बड़ा आरोप

Neelam
By Neelam
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के नेता और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीका वार किया है। उन्होंने राहुल गांधी को ‘अरबन नक्सल’ करार दिया और आरोप लगाया कि राहुल देश में गृह-युद्ध कराना चाहते हैं।लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक्स’ पर Gen-Z को संबोधित करते हुए एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि देश के Gen-Z संविधान की रक्षा करेंगे।

राहुल गांधी अर्बन नक्सल बनना चाहते हैं-गिरिराज सिंह

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने हाहुल गांधी के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी कुंठित हो गए हैं। वे कभी प्रधानमंत्री मोदी की नकल करते हैं तो कभी Gen-Z की बात करते हैं। राहुल गांधी अर्बन नक्सल बनना चाहते हैं। राहुल गांधी भारत में अर्बन नक्सल के रूप में रिएक्ट करते हैं। भारत कभी राहुल गांधी जैसे अर्बन नक्सल को नहीं स्वीकारेगा।

मुसलमानों को भड़काते हैं- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत को गृह युद्ध में फंसना चाहते हैं। कभी वो मुसलमानों को भड़काते हैं, कभी अलूल-जलूल की बातें करते हैं। कभी इनके लोग बांग्लादेश की बात करते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस देश में आज तक ऐसा नहीं हुआ था।

घुसपैठियों को लेकर क्या बोले गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा, पूरे देश से घुसपैठियों को भगाना है। बिहार में भी घुसपैठियए हैं। इंदिरा गांधी ने भी कहा था की घुसपैठिए बढ़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ कहा था, किया कुछ नहीं। बंगाल में ममता बनर्जी ने 26 जिलों को घुसपैठियों से भर दिया। बिहार का भी 1971 से यही हाल है। लालू यादव भी यही करते हैं। SIR के खिलाफ यात्रा घुसपैठियों और रोहिंग्या बचाओ यात्रा थी।

Share This Article