Bihar:आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह का विवादित बयान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बताया ‘आतंकवादी’

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार की सियासत में बयानबाज़ियों की बयार तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के इस दौरार में राष्ट्रीय जनता दल राजद सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह को लेकर विवादित बयानि दिया है। विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ती सियासी गर्माहट बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को सासाराम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राजद सांसद सुधाकर सिंह ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह पर जमकर हमला बोला और उन्हें “आतंकवादी” करार दिया।

गिरिराज सिंह बिहार में माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं- सुधाकर सिंह

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 अगस्त से सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करने वाले हैं। इसी को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ने सुधाकर सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह अपने बयानों से बिहार में माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि सभी लोग समाज को जोड़ने के लिए राजनीति करते हैं, लेकिन गिरिराज सिंह ऐसे व्यक्ति हैं, जो तोड़ने का काम करते हैं। यह सिर्फ बीजेपी-आरएसएस में अकेले नहीं हैं, बल्कि ऐसे कई लोग हैं जो नफरत फैलाने वाले बयान देते हैं।

गिरिराज सिंह दिल्ली दरबार की चापलूसी में लगे-सुधाकर सिंह

सुधाकर सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत सरकार ने सेमीकंडक्टर के लिए पैसा रिलीज कर दिया है, लेकिन बिहार को इसमें कोई हिस्सा नहीं मिला। इसके बावजूद गिरिराज सिंह भारत सरकार को बधाई देते हैं। गिरिराज सिंह दिल्ली दरबार की चापलूसी में लगे हैं।

महागठबंधन को बिहार में एकजुट बताया

सुधाकर सिंह ने आगामी 17 अगस्त से शुरू होने वाली राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बारे में बताया कि पिछली लोकसभा चुनाव यात्रा के दौरान महागठबंधन ने जिन 10 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरा, उनमें से सात सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार भी महागठबंधन बिहार में एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और राहुल गांधी की यात्रा ऐतिहासिक होगी।

Share This Article