Bihar: कड़ाके की ठंड से कांपा बिहार, 24 जिले कोहरे की चपेट में

Neelam
By Neelam
3 Min Read

पिछले कई दिनों से बिहार का मौसम पूरी तरह सर्दियों के प्रभाव में है। कोहरे ने लगभग पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहता है। कोहरा ही नहीं, बल्कि ठंडी हवाओं ने लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। ठड़ी हवाओं के कारण लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे बना हुआ है।

कोहरे के असर में ये जिले

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सारण, सीवान, मधुबनी, दरभंगा, बक्सर, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, बांका और भागलपुर सहित 24 जिलों के कई हिस्सों में रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं की धीमी गति और रात के समय बादलों भरे आसमान के कारण यह कोहरा बना हुआ है। यदि हवा में आर्द्रता बढ़ती है, तो आने वाले दिनों में कोहरा और भी घना होने की संभावना है।

कैमूर सबसे अधिक ठंडा जिला

सिर्फ कुहासा ही नहीं, रात का तापमान भी लोगों को परेशान कर रहा है। लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे बना हुआ है। कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से सबसे अधिक ठंड देखने को मिल रही है, जहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.6°C दर्ज किया गया। जिले के जंगली और पहाड़ी इलाके तापमान को लगातार कम बनाए रखने में योगदान दे रहे हैं।

इन जिलों में 10 डिग्री तक पहुंचा तापमान

इसके अलावा, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, भागलपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद समेत कुल 15 जिलों में रात का तापमान 10°C से 11.5°C के बीच रहा। जबकि पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण और बांका सहित बाकी जिलों में रात का तापमान 6.6°C से 10°C के बीच दर्ज किया गया। भागलपुर के सबौर और औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिर गया है, जो इस सीजन का सबसे निचला स्तर है।

Share This Article