राष्ट्रीय जनता दल के नेता और महागठबंधन से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज रविवार 9 नवंबर को जन्मदिन है। आज तेजस्वी यादव 36 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।

परिवार संग काटा केट
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार की भागदौड़ के बीच आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने शनिवार रात अपना जन्मदिन बेहद सादगी और उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने देर रात मां राबड़ी देवी और पत्नी राजश्री समेत परिवार संग केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान उनके पिता लालू प्रसाद यादव, बहन रोहिणी आचार्य, और परिवार के बच्चे मौजूद थे। परिवार ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
राबड़ी आवास पहुंचे कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
वहीं, चुनावी सरगर्मियों के बीच राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्वी यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। भारी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता वहां पहुंचे और अपने नेता को बधाई दी।
आरजेडी ने एक्स पर पोस्ट किया बधाई संदेश
आरजेडी ने भी एक्स पर पोस्ट कर अपने नेता को बधाई दी। पोस्ट में लिखा गया, ‘नौकरी और रोजगार को देश में पहली बार राष्ट्रीय राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनाने वाले तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सरकारी नौकरी बनेंगी खुशियों का आधार, जब बनेगी तेजस्वी सरकार। चूकना नहीं है अबकी बार।
तेजस्वी ने जताया आभार
तेजस्वी यादव ने जन्मदिन पर मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए बिहार के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के सभी लोगों का हृदय से आभार।

