Bihar:बिहार के पांच जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Reena Sharma
1 Min Read

देशभर में मॉनसून सक्रिय हो चुका है। जिसके बाद देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों बारिश हो रही है। इस बीच बिहार के कई जिलों में आज यानी शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।  

इन जिलों में जिला में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने गयाजी, पूर्णिया, औरंगाबाद, किशनगंज, अररिया जिला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।इन शहरों में आंधी के साथ ठनका गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन शहरों में आंधी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है। इसके अलावा अन्य जिलों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। जबकि भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया के एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। बाकी सभी जिलों में बूंदाबादी की संभावना है।

Advertisement

इन जिलों में ठनका गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने पटना, गयाजी, भागलपुर, बेतिया, औरंगाबाद, सीवान, सारण, बक्सर समेत आसपास के कुल 24 जिलों में आंधी और ठनका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Share This Article