बिहार में चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने बिहार की महिलाओं को लुभाने के लिए बड़ी घोषणा की है। पार्टी 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित करेगी। इन सैनिटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर और “नारी न्याय, महिला सम्मान” का स्लोगन छपा होगा। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने नई योजना की घोषणा की।

माई बहिन मान योजना पर ली गई फीडबैक
बिहार में पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ रणनीति साझा की। कांग्रेस की ये बैठक माई बहिन मान योजना पर जिला अध्यक्षों से फीडबैक लेने के लिए आज की बैठक रखी गई। माई बहिन मान योजना और महागठबंधन और कांग्रेस के विजन को जन जन तक पहुंचाने के लिए नई थीम कांग्रेस ने तय की है।
सैनिटरी पैड के पैक से माई बहिन मान योजना का प्रचार
माई बहिन मान योजना को घर-घर पहुंचने और ₹2500 महीना के फायदे गिनवाने के लिए अब अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की तरफ से महिलाओं को सेनेटरी पैड दिया जाएगा। खास बात यह है कि इन सैनिटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर, ‘नारी न्याय, महिला सम्मान’ का स्लोगन और ‘माई बहिन मान योजना’ का प्रचार छपा है। इसके साथ ही पैकेट पर 2500 रुपये की सम्मान राशि का वादा भी दर्ज है।
चुनाव आयोग के फैसले को बताया तुगलकी फरमान
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी किए गए आदेश को तुगलकी फरमान बताया है। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमिशन 8 करोड़ मतदान को वोट देने से वंचित करने की कोशिश कर रहा है। जिस 20% वोट पर इलेक्शन कमिशन की नजर है। उसे संरक्षित करने के लिए सघन अभियान चलाएंगे।
महिला वोटर्स को अपने पाले में लाने की कोशिश
कांग्रेस के इस ऐलान को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस इस ऐलान से महिला वोटर्स को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि ये ऐलान चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने कर दिया है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस की यह नई पहल चुनावी मैदान में कितना असर डालती है और महिला वोटर्स की प्राथमिकता को कितना प्रभावित कर पाती है।