डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : चाईबासा पुलिस ने एटीएम कार्ड चोरी कर 1.54 लाख रुपये की अवैध निकासी करने वाले एक शातिर अपराधी को बिहार से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी प्रिंस कुमार, गया जिले के वजीरगंज का रहने वाला है।
सदर एसडीपीओ बहामन टूटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह एटीएम मशीन के स्लॉट में फेविक्विक लगाकर कार्ड फंसा देता था। जब पीड़ित का कार्ड फंस जाता, तो आरोपी पेचकस से कार्ड निकाल लेते और फर्जी हेल्पलाइन नंबर का झांसा देकर ओटीपी हासिल कर लेते थे। 14 दिसंबर को मंझारी के मुकु बारी के साथ जैन मार्केट स्थित केनरा बैंक एटीएम में इसी तरह 1.54 लाख की ठगी हुई थी।
चाईबासा पुलिस ने एटीएम कार्ड चोरी कर 1.54 लाख रुपये की अवैध निकासी करने वाले एक शातिर अपराधी को बिहार से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी प्रिंस कुमार, गया जिले के वजीरगंज का रहने वाला है। पुलिस की विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सेल की मदद से आरोपी को धर दबोचा। आरोपी ने झारखंड के अन्य हिस्सों में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। वह पहले भी अवैध शराब के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब इसके फरार साथी की तलाश कर रही है।

