भाजपा ओबीसी मोर्चा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन, पीएम मोदी पर गलत टिप्पणी का विरोध

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अपशब्द और गलत टिप्पणी किये जाने के विरोध में घाटशिला के दाहीगोड़ा में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने शुक्रवार को राहुल गांधी का पुतला दहन किया। जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी का पुतला जलाया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बलमुचु, लखन मार्डी, भाजपा नेत्री सह समाजसेवी सुनीता देवदूत सोरेन, जिला भाजपा अध्यक्ष चंडी चरण साव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, जिला पार्षद करण सिंह, देवयानी मुर्मू, सुभाष सिंह, निर्मल दुबे, रंगलाल महतो, दीपक दंडपाट, संजय तिवारी, हाराधन सिंह, सुरेश माहली, लक्ष्मण राव, सूरज लामा, बापटू साव, माला दे, काजल महाकुड़, कृष्णा पाल, बेहुला नायक सहित कई लोगों उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *