बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सांसद सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार को ब्रेन डेड मुख्यमंत्री बताया है। यही नहीं सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश के साथ दोनों बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को लेकर भी अजीबोगरीब बयान दिया है।

नीतीश और दोनों डिप्टी सीएम पर तंज
कैमुर जिला के कर्मनाशा में आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए ‘बिहार में पागल हाथी को संभालने के लिए बीजेपी और आरआरएस वालों ने दो ऊंट को लगाया है’।उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “ब्रेन डेड मुख्यमंत्री” बताते हुए तंज कसा कि जिस तरह पागल हाथी को काबू करने के लिए ऊंट लगाए जाते हैं, उसी तरह भाजपा और आरएसएस ने नीतीश सरकार को संभालने के लिए दो उपमुख्यमंत्री लगाए हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि इस सरकार में न तो कोई नेतृत्व है और न ही कोई नीति।
इस सरकार में आधा दर्जन मुख्यमंत्री-सुधाकर सिंह
आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने आगे कहा इस सरकार में एक नहीं कई मुख्यमंत्री हैं। आधा दर्जन मुख्यमंत्री हैं, अधिकारी भी अपने मन से चिट्ठी निकालते हैं। यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, बिहार की जनता इनको बेदखल कर देगी यह बात तय है।
प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा
सांसद सुधाकर सिंह ने प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा। सांसद ने कहा कि प्रशांत किशोर सिर्फ यह बता दें कि 2014 में मोदी के साथ मिलकर नारा लगाया था ना, हम दो करोड़ हर साल नौकरी देंगे। 15 लाख हम दिलवाएंगे इसके लिए कभी माफी मांगी। उनको शर्मिंदगी हुई। 15 में नीतीश कुमार के साथ मिलकर सत्ता में दाखिल करवाया, 2020 में भी किसी न किसी का प्रचार करवाया। ऐसे जो निकम्मे लोग हैं जो संस्थाओं को बर्बाद किया है। अब यह दल बनाकर चुनावी राजनीति में आ गए हैं, ऐसे लोगों से क्या उम्मीद करना है।
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
ये पहली बार नहीं है जब सुधाकर सिंह ने अजीबोगरीब बयान दिया है। आरजेडी सांसद अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने मीडिया के सामने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को आतंकवादी कहा था। वहीं, सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानसिक बीमारी से ग्रस्त बता चुके हैं।