मिरर मीडिया : हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा ने जोरदार हमला बोलना शुरू कर दिया है। बीते दिनों झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रखंड मुख्यालयों पर धरना कार्यक्रम किया गया। वहीं अब भाजपा के द्वारा जिला मुख्यालय पर बुधवार को प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड सरकार हत्या, लूट, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में लिप्त है। लगातार आए दिन झारखंड में हत्या, लूट की घटना बलात्कार और महिला उत्पीड़न के मामले सामने आते रहे हैं। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार इसे रोक पाने में विफल साबित हो रही है। भाजपा द्वारा हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के नारे के साथ बुधवार को हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता के साथ-साथ आम लोग जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे।
भाजपा अब संघर्ष के रास्ते पर चल पड़ी है उन्होंने कहा कि कल के प्रदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।