Homeराज्यDELHIदिल्ली चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त : अरविन्द केजरीवाल और मनीष...

दिल्ली चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त : अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हार गए चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) केवल 22 सीटों पर आगे चल रही है। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की ओर बढ़ती BJP ने आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर दी है।

केजरीवाल और सिसोदिया को बड़ा झटका

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें BJP के प्रवेश वर्मा ने हराया। इसी तरह, AAP के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी जंगपुरा सीट से हार झेलनी पड़ी। AAP के कई अन्य बड़े नेता भी अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार की जीत

हालांकि, कोंडली विधानसभा सीट से AAP के कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी जीत को अरविंद केजरीवाल को समर्पित करते हुए दावा किया कि AAP पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

कांग्रेस का फिर सूपड़ा साफ

कांग्रेस के लिए यह चुनाव भी निराशाजनक रहा। 2015 और 2020 की तरह इस बार भी पार्टी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही।

दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं, और किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत होगी। अब सबकी नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि क्या BJP दिल्ली की सत्ता में वापसी करेगी या AAP कोई चमत्कार कर पाएगी।

दिल्ली की प्रमुख विधानसभा सीटें और उम्मीदवार

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल (AAP), प्रवेश वर्मा (BJP) और संदीप दीक्षित (Congress)
जंगपुरा: मनीष सिसोदिया (AAP), तरविंदर सिंह मरवाह (BJP) और फरहाद सूरी (Congress)
शकूर बस्ती: सत्येंद्र कुमार जैन (AAP), कर्नैल सिंह (BJP) और सतीश लूथरा (Congress)
कालकाजी: आतिशी मार्लेना (AAP), रमेश बिधूड़ी (BJP) और अलका लांबा (Congress)
ओखला: अमानतुल्लाह खान (AAP), ब्रह्म सिंह (BJP) और परवेज हाशमी (Congress)

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular