आसनसोल में BJP की रणनीतिक बैठक, चुनावी जीत के लिए बना मास्टर प्लान

KK Sagar
1 Min Read

आसनसोल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले सोमवार को आसनसोल में भारतीय जनता पार्टी की एक अहम रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्थान के खंडार से विधायक जितेंद्र गोठवाल, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धान सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर गहन मंथन किया गया। संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक तैयारी को धार देने, विकास के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।

नेताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाना और जनता तक सही जानकारी पहुंचाना ही चुनावी जीत की कुंजी होगी। साथ ही पश्चिम बंगाल में सुशासन स्थापित करने और प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के संकल्प को दोहराया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जो क्षेत्र में सियासी हलचल और संभावित बदलाव के संकेत दे रहा है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....