चांडिल। सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल स्थित बिहार स्पंज आयरन लि. में गुरुवार शाम साढ़े चार बजे अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट कंपनी के अंदर हुआ है। इस ब्लास्ट में सात मजदूरों के घायल होने की खबर और हालांकि आशंका जताई जा रही है कि इसकी चपेट में और भी मजदूर आ सकते है। जनकारी के अनुसार कंपनी के धमाके की जोरदार आवाज आयी। बताया जा रहा है कि धमाका फर्नेस में हुआ है। फिलहाल बिहार स्पंज का संचालन वनराज स्टील नामक कंपनी कर रही है। इस धमाके में घायल सभी मजदूरों को टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जाती है। टीएमएच के डॉक्टर घायलों के इलाज में जुटे हैं। मजदूरों के अनुसार शाम करीब चार बजे अचानक प्लांट का फर्नेस फट गया। इससे वहां काम कर रहे सात मजदूर घायल हो गये। आननफानन में सभी को इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया।