प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 : पुरुष वर्ग में खैरबनी व महिला में कुमराशोल की टीम बने विजेता

जमशेदपुर : प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 के पुरुष वर्ग में खैरबनी पंचायत व महिला वर्ग में कुमराशोल पंचायत की टीम विजेता बने। दिनांक 12 दिसंबर 21 से 15 दिसंबर 21 के बीच जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उक्त दोनों टीमें डुमरिया प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बता दें कि खेलकूद व युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार खूंटी जिले में पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता बालक व बालिका दोनों वर्गों में संचालित की जा रही है। पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 01 से 04 दिसंबर तक किया गया है। प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 06 से 10 दिसंबर तक और जिला स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित है। इसके अलावा जोनल स्तरीय 18 से 20 दिसंबर तक संचालित की जाएगी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 24 दिसंबर तक होगी। 

Latest Articles