ब्रेकिंग न्यूज़ | धनबाद – तेतुलमारी में शर्मनाक वारदात: मंदबुद्धि युवती के साथ गैंगरेप का आरोप, एक हिरासत में

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद (बाघमारा अनुमंडल): तेतुलमारी थाना क्षेत्र के माँ काली सॉफ्ट कोक भट्टा इलाके से एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक मंदबुद्धि युवती के साथ कथित रूप से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ तेतुलमारी थाना पहुंच गई है। पीड़िता, जो तेतुलियाटांड की रहने वाली बताई जा रही है, द्वारा थाना में लिखित शिकायत देने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए देवघर के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो उसी सॉफ्ट कोक भट्टा में कार्यरत बताया जा रहा है। अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Advertisement

इधर ग्रामीणों की भीड़ थाना में जुटी हुई है और इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....