20 हजार की घूस मांगने वाला रिश्वतखोर बाबू ACB के जाल में फंसा, ₹5 हजार लेते ही रंगे हाथ गिरफ्तार

KK Sagar
1 Min Read

दुमका: झारखंड के दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को ₹5 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में रिपोर्ट देने के एवज में प्रधान लिपिक ने शिकायतकर्ता से ₹20 हजार रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और जाल बिछाकर कार्रवाई की।

गुरुवार को शिकायतकर्ता से ₹5 हजार की रिश्वत लेते ही एसीबी की टीम ने प्रधान लिपिक आनंद भारद्वाज को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। मामले में पूछताछ के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....