Bihar: सरहद पर शहीद हुआ बिहार का लाल, छपरा के रहने वाले BSF जवान इम्तियाज का पाक की गोलीबारी में बलिदान

Reena Sharma
2 Min Read

पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार का लाल देश की रक्षा में शहीद हो गया। शहीद जवान मोहम्मद इम्तियाज बिहार के छपरा रहने वाले थे। जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में देश की सीमा की रक्षा करते हुए बिहार के बेटे ने सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी जान गंवा दी। वे सीमा पर तैनात थे और देश की सुरक्षा में अपना फर्ज निभा रहे थे। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में वे वीरगति को प्राप्त हुए।

बीएसएफ ने दी जानकारी

बीएसएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि डीजी बीएसएफ और सभी जवान सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज़ की राष्ट्र सेवा में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। पूरा प्रहरि परिवार इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। साथ ही बीएसएफ ने जानकारी दी है कि 11 मई को जम्मू के पलौरा स्थित फ्रंटियर हेडक्वार्टर में शहीद को पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Advertisement

शोक के साथ गर्व कर रहा परिवार और गांव

मोहम्मद इम्तियाज के घर जैसे ही यह खबर आई तो गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मातम पसर गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घर वालों को लोगों ने ढांढस बंधाया। रविवार की शाम तक पार्थिव शरीर गांव आ सकता है। एक तरफ परिवार शोक में है तो दूसरी ओर गर्व भी कर रहा है कि बेटा देश के लिए शहीद हुआ है।

Share This Article