HomeJharkhand Newsई श्रमिक कार्ड पंजीकरण के लिए लगाया गया कैंप, 150 लाभुकों के...

ई श्रमिक कार्ड पंजीकरण के लिए लगाया गया कैंप, 150 लाभुकों के बीच वितरण

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम अंतर्गत संचालित योजनाओं के लाभुकों को श्रम कार्ड बनाने के लिए आज टैंक रोड और चाणक्यपुरी मानगों में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें डे एनयूएलएम योजना के लाभुकों का ई श्रमिक कार्ड बनवाया गया। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई जगहों पर कैंप का आयोजन कर प्रज्ञा केंद्र के सहयोग से ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए पंजीयन का कार्य जारी है।

आज लगभग 150 ई श्रमिक कार्ड बना कर वितरण किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया ई श्रम कार्ड में पंजीकरण के लिए प्रतिदिन कैंप का आयोजन किया जाए व अधिक से अधिक लाभुकों का पंजीकरण कराया जाए। इस अवसर पर कार्यालय के सीआरपी गायत्री नायक, शीला देवी एवं प्रज्ञा केंद्र के कर्मी उपस्थित थे।

Most Popular