साकची फल व सब्जी मंडी में चलाया गया अभियान, दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने के लिए किया जागरूक

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के निर्देश पर नगर प्रबंधक क्रिस्टिना कच्छप के नेतृत्व में साकची फल तथा सब्जी मंडी में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने के लिए दुकानदारों के बीच जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान 6 दुकानदार एकल उपयोगी प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाए गए। इन दुकानदारों पर कुल 1200 का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान कुल 8 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया गया। उक्त अभियान में क्षेत्रीय कर्मी शिवचरण प्रसाद व बी केशव, पर्यवेक्षक ऋषभ कुमार व होमगार्ड के जवान शामिल थे।

=

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *