लोकतंत्र का उत्सव: कुल्टी में भाजपा उम्मीदवार डॉ. अजय पोद्दार ने किया मतदान

KK Sagar
1 Min Read

कुल्टी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने बराकर स्थित बराकर आदर्श विद्यालय के बूथ संख्या 195 पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

डॉ. पोद्दार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। ऐसे में सभी मतदाताओं को बिना किसी डर या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

Advertisement

मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होती नजर आई।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....