Homeदेश13 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च हो सकता है चंद्रयान –3

13 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च हो सकता है चंद्रयान –3

मिरर मीडिया : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान–2 के बाद अब चंद्रयान–3 मिशन की ओर अपने कदम बढ़ा दिए है । अभियान पर रवाना होने के लिए तैयार चंद्रयान–3 को बुधवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में रॉकेट से जोड़ दिया गया। इस यान को इसरो अपने रॉकेट एलवीएम–3 की मदद से लांच करेगा।
बता दें कि चंद्रयान–3 अभियान चंद्रयान–2 का ही विस्तार रूप है जिसमें चांद की सतह पर लैंडर और रोवर को उतारा जाएगा।
वहीं इसरो द्वारा इस अभियान की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 3 जुलाई से 13 जुलाई के बीच चंद्रयान –3 को लांच किया जाएगा जिसकी तैयारी शुरू की जा चुकी है। वहीं आगे बताया गया कि यान में कई वैज्ञानिक उपकरण लगें हैं जो चांद की सतह का अध्ययन करेंगे।
साथ ही इसरो ने चांद पर लांचिग के दौरान यान के समक्ष आ सकने वाली संभावित समस्याओं का आकलन कर इसे दूर करने का पूरा प्रयास किया है।
चंद्रयान –3 में तीन मॉड्यूल होंगे –प्रोपल्शन, लैंडर और रोवर।

Most Popular