डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : झारखंड में मौसम का मिजाज मंगलवार, 10 जून से बदलने वाला है। मौसम केंद्र ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार राज्य के कई जिलों में 10 जून से 14 जून तक तेज हवा और बारिश की संभावना है।
शुरुआती दो दिन: मध्य और दक्षिणी जिलों में तेज़ हवाएं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 और 11 जून को राज्य के मध्य और दक्षिणी जिलों में कई स्थानों पर तेज गति से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही, कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश और वज्रपात की भी आशंका है।
प्रभावित जिले (10-11 जून)
लोहरदगा
रांची
रामगढ़
बोकारो
गुमला
सिमडेगा
खूंटी
पूर्वी सिंहभूम
पश्चिमी सिंहभूम
सरायकेला
12 से 14 जून :पूरे राज्य में बारिश और वज्रपात
12 जून से 14 जून तक मौसम में और अधिक बदलाव देखने को मिलेगा, जब राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश और वज्रपात का अनुमान है। इस अवधि में हवा की गति भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
पूरे राज्य में बारिश (12-14 जून)
इन तीन दिनों में झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
सावधानी बरतें:
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इन बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें। खासकर तेज हवा, गर्जन और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों को भी अपनी फसलों को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।