कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में इजाफा, एक्टिव केस 6,491 पहुंचा

KK Sagar
2 Min Read

देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से दस्तक दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस समय देश में कुल 6,491 सक्रिय मामले (Active Cases) हैं, जबकि अब तक 6,861 मरीज ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे केस

राजधानी दिल्ली में कोविड के केस 700 के पार पहुंच गए हैं, जहां एक ही दिन में 42 नए मरीज सामने आए हैं। अब तक दिल्ली में कोविड से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने कोविड टेस्टिंग बढ़ा दी है।

केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

Advertisement

राज्यवार आंकड़ों के अनुसार:

केरल में सबसे ज्यादा 1,957 एक्टिव केस हैं।

गुजरात में 980 केस दर्ज हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में 747,

दिल्ली में 728,

महाराष्ट्र में 607 केस दर्ज किए गए हैं।

वहीं असम (3), चंडीगढ़ (2), हिमाचल प्रदेश (3) जैसे राज्यों में केस काफी कम हैं।

अब तक कितनी मौतें हुईं

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से अब तक:

दिल्ली में 7 मौतें

गुजरात में 2 मौतें

कर्नाटक में 9 मौतें

केरल में 15 मौतें

मध्य प्रदेश में 2 मौतें

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मौतें दर्ज की गई हैं।

सावधानी और तैयारियां

कोविड की दोबारा वापसी को देखते हुए सरकार ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है:

मास्क पहनना

दो गज की दूरी बनाए रखना

लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराना

साथ ही अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। आवश्यक दवाइयों और मेडिकल संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....