मिरर मीडिया : नहाय खाय से शुरू हुआ आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज चौथे दिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। छठ व्रत के चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इस व्रत के पारण का विधान है। झारखंड के साथ- साथ देशभर के कई राज्यों में आज सोमवार की सुबह छठ व्रती और श्रद्धालु उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।
चार दिनों तक चलने वाला सूर्योपासना का पर्व छठ आज खत्म हो गया।उदीयमान भगवान भास्कर के अर्घ्य देने के बाद व्रती अपने व्रत का पारण करते हैं. उसके बाद पारण प्रसाद ग्रहण किया ।छठ घाट पर आज प्रसाद के लिए भी बहुत सारे लोग पहुंचते हैं। सूप में रखे प्रसाद का महत्व अधिक होता है इसलिए लोग यह कोशिश करते हैं कि सुबह के अर्घ्य के बाद छठ व्रतियों से प्रसाद ले सकें। सुबह से ही रांची के घाटों में भीड़ होनी शुरू हो गयी थी। कई लोगों ने घर की छत में ही सूर्य को अर्घ्य देने की व्यवस्था की थी।
वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत देश के तमाम हिस्सों में मनाया जाने वाला छठ पर्व छठी मैया और प्रत्यक्ष देवता भगवान भास्कर की विशेष पूजा के लिए किया जाता है।