Homeजमशेदपुरलोक आस्‍‍था का महापर्व छठ संपन्‍न, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, उगते सूर्य...

लोक आस्‍‍था का महापर्व छठ संपन्‍न, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, उगते सूर्य को दिया अर्घ्‍य

जमशेदपुर : चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ उगते सूर्य की पूजा अर्चना के साथ आज संपन्‍न हो गया। इस दौरान छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहर के प्रमुख छठ घाट दुमुहानी, खरकई, स्‍वर्णरेखा, डिमना में छठ पूजा करने वालों की भीड़ उमड़ी। वहीं घरों और मोहल्‍लों में बनाए कृत्रिम तालाब तक छठ पर्व को लेकर धूमधाम से पूजा अर्चना की गई।

उगते सूर्य को अर्घ्यदान के बीच छठ घाट पर पहुंची महिलाओं ने छठी मइया से सुख, समृद्धि का अभयदान मांगा।

अहले सुबह ही व्रती महिलाएं कमर तक पानी में जाकर खड़ी हो गई। इस दौरान महिलाओं ने उग हो सुरूज देव भइले अरघ के बेर और दर्शन दिहीं हो आदित्य देव जैसे गीत गाए। वहीं, उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया, जिसके बाद प्रसाद वितरण भी हुआ। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद आज उगते सूरज की पूजा अर्चना के बाद छठ व्रतियों ने फलाहार कर अपना निर्जला व्रत का उपवास खत्म किया।

Most Popular