मिरर मीडिया : चीन के सैनिकों ने फिर नियमों का उल्लंघन करते हुए भारत की सीमा में घुसने की हिमाकत की। प्राप्त जानकारी के अनुसार चीनी सैनिक पेट्रोलिंग के दौरान भारत की जमीन में घुस आए थे, जिसे भारतीय सैनिकों ने खदेड़ दिया। इस दौरान अरुणाचल सेक्टर में एलएसी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई, जो कुछ घंटे तक चली। रक्षा सूत्रों के मुताबिक दोनों ओर से कोई नुकसान नहीं हुआ है और कमांडर स्तर की कुछ घंटे की बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
एक रिपोर्ट्स के अनुसार चीन के 200 सैनिक भारत की सीमा में घुस आए थे और कुछ देर के लिए भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को हिरासत में ले लिया था।