“स्वच्छ बिहार पोर्टल” का शुभारंभ, स्वच्छता के लक्ष्य को मिलेगा बल

KK Sagar
1 Min Read

सार्वभौमिक स्वच्छता कवरेज के लक्ष्य को हासिल करने, स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करने तथा इसके प्रयासों में तेजी लाने हेतु प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार के सौजन्य से विकसित “स्वच्छ बिहार पोर्टल” का क्रियान्वयन आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा (भा.प्र.से.) द्वारा शुभारंभ किया गया।

इस पोर्टल का उद्देश्य खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करना, गलियों व सड़कों को स्वच्छ रखना, अधोसंरचना की साफ-सफाई सुनिश्चित करना, कूड़ा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना तथा समग्र रूप से स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखना है।

पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर समाहरणालय जमुई स्थित NIC के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से जिला पदाधिकारी जमुई के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता जमुई सुभाष चंद्र मंडल तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों व अन्य ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....