बागबेड़ा में बना कृत्रिम छठ घाट, चला सफाई अभियान

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के द्वारा छठ पर्व को मध्यनजर रखते हुए पूरे बागबेड़ा क्षेत्र में कृत्रिम अस्थाई छठ घाट का निर्माण कर साफ सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम जेसीबी, ट्रैक्टर एवं मजदूरों के माध्यम से बागबेड़ा बड़ौदा छठ घाट नदी तट पर पूरे कचरो का साफ सफाई करवाने के पश्चात बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान, शहीद मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान सहित कई क्षेत्रों में कृत्रिम अस्थाई छठ घाट का निर्माण हुआ। इस दौरान बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान, शहीद मैदान, दुर्गा पूजा मैदान के समीप कई महीनों से पड़े कचरे का ढेर का भी साफ-सफाई करवाई गई। इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि साफ सफाई का अभियान छठ पर्व तक जारी रहेगा ताकि व्रतधारियों को किसी भी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने छठ व्रत धारियों के सहायतार्थ हेतु निःशुल्क शिविर लगाकर लौकी, दूध, चाय,बिस्किट का वितरण करवाने का भी निर्णय लिए हैं। इस मौके पर बागबेड़ा जिला पार्षद की भावी उम्मीदवार नीता सरकार, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता, समाजसेवी इंद्रजीत सिंह, अनिल सिंह, ब्रिज तिवारी, अखिलेश सिंह, रमेश सिंह, वार्ड सदस्य आरती देवी, कौशल, राहुल, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Latest Articles