Bihar: बिहार में बाढ़ से हाहाकार, सीएम नीतीश ने किया हवाई निरीक्षण

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। गंगा और कोसी समेत कई नदियां उफान पर हैं। नदियों के उफान के कारण नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया हैं, जिससे लाखों लोग प्रभावित हैं। गुरुवार को मुख्यंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों को हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से बिगड़ते हालात को देखा बल्कि अधिकारियों से पूरी जानकारी भी ली। इससे पहले बुधवार को बाढ़ से बचाव को लेकर तमाम अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने हाई लेवल मीटिंग की थी।

गंगा, कोसी, बागमती समेत कई बड़ी नदियां उफनाई

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार में गंगा, कोसी, बागमती समेत कई बड़ी नदियां उफनाई हुई है। कई इलाकों में लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति आ गई है। ऐसे में गुरुवार को सीएम नीतीश बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान सीएम नीतीश ने बेगूसराय और मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के साथ-साथ वैशाली जिले के राघोपुर दियारा, काला दियारा, रूपस महाजी, रामनगर, कसहा दियारा और वैशाली जिले के मोकामा, बाढ़ और फतुहा टाल इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

बाढ़ को लेकर हाई लेवल मीटिंग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 अगस्त को ही बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले थे। मौसम खराब बोने के कारण उनके हेलिकॉप्टर को उड़ा भरने की इजाजत नहीं मिली थी। जिसके कारण बुधवार को उनको बाढ़ प्रभावित इलाको का एरियल सर्वे स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास में अधिकारियों के साथ बैठक की थी और तमाम तरह के निर्देश दिए थे।

प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने का आदेश

बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाकों में किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा सीएम नीतीश ने की थी। नदियों के किनारे वाले इलाकों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने का आदेश दिया गया। बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द और पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद सुनिश्चित किए जाने का आदेश दिया गया। बचाव कार्य चलाने और जल्द से जल्द राहत राशि बांटने को भी कहा गया। इस दौरान हुई फसल क्षति के लिए किसानों के बीच राशि का भुगतान सुनिश्चित करने और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए गए ताकि लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

Share This Article