रामगढ़ में कृषि पदाधिकारियों का व्यापक प्रशिक्षण: रबी फसलों के प्रबंधन व डिजिटल सर्वे पर जोर

KK Sagar
2 Min Read


रामगढ़: शुक्रवार को आत्मा कार्यालय, रामगढ़ में National Mission on Edible Oil–(Oilseed) (KY) योजना 2025-26 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं जनसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रबी मौसम की फसलों के प्रबंधन, तकनीकी हस्तक्षेप और योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी-cum-परियोजना निदेशक, आत्मा, रामगढ़ ने बताया कि Value Chain Partners (VCP) FPO द्वारा किसानों को वितरित सरसों बीज से उत्पादित फसल को किसान सीधे अपने ही VCP/FPO को बेच सकते हैं। इससे किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा और बिचौलियों द्वारा ठगे जाने की संभावना समाप्त होगी।

उप-परियोजना निदेशक, आत्मा, रामगढ़ ने Digital Crop Survey (DCS) एवं Krishi Mapper App की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत जिले के सभी 6 प्रखंडों के 368 गांवों का चयन किया गया है। यहाँ 30 सुपरवाइजर और 736 सर्वेयर कृषि भूमि का डिजिटल सर्वेक्षण करेंगे, जिससे खेती से संबंधित डाटा अधिक सटीक व आधुनिक रूप से उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी आरूप चौधरी, सहायक कृषि पदाधिकारी, हजारीबाग तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी योजनाओं और विभागीय लाभों की जानकारी दी।

इसके अलावा मास्टर ट्रेनर (प्रखंड दुलमी एवं पतरातू) तथा प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों ने DCS के प्रखंड नोडल पदाधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को डिजिटल क्रॉप सर्वे के व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....