ट्रेन से शराब तस्करी का प्लान फेल, धनबाद रेलवे स्टेशन से पकड़ी गई खेप, एक गिरफ्तार

Reena Sharma
1 Min Read

धनबाद- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की विशेष टीम ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत सोमवार धनबाद स्टेशन पर छापेमारी कर एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लगभग 14 हजार रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

बुधवार रात को धनबाद स्टेशन में गश्ती के दौरान शंका के आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ तके लिए रोका गया। जिसके पास से अंग्रेजी शराब की 19 बोतले जब्त की गई। गिरफ्तार शख्स बिहार के पटना का रहने वाला है। जो पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शराब खरीद कर धनबाद आया था। इसके बाद ट्रेन से पटना जाने की फिराक में था कि पुलिस की पकड़ में आ गया।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बंगाल से सस्ती दरों पर शराब खरीदकर बिहार ले जा रहा था जहां शराबबंदी के कारण इसे मंहले दारों में बेचकर मुनाफा कमाता था। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। 

Advertisement
Share This Article