धनबाद – छत से गिरकर 10 वर्षीय बच्चे की हालत नाजुक, एसएनएमएमसीएच में भर्ती

KK Sagar
2 Min Read

बलियापुर थाना क्षेत्र के बैलगाड़ियां टाउनशिप में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी नारायण साह का 10 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा।

नीचे गिरते ही दिव्यांशु के सिर और नाक में गंभीर चोट लग गई, जिससे भारी रक्तस्राव होने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज शुरू किया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दिव्यांशु के सिर में गहरी चोट आई है और लगातार ब्लीडिंग हो रही है। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। जरूरत पड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

घटना को लेकर स्थानीय निवासी डब्लू कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बच्चों के खेलने के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं है। इसी कारण बच्चे अक्सर पतंग उड़ाने के लिए छतों पर चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बच्चे के कान और नाक से भी खून निकल रहा था, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई।

फिलहाल पूरा परिवार गहरे सदमे में है और मोहल्ले के लोग दिव्यांशु के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....