निरसा, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो द्वारा पिछले दिनों दिए गए अमर्यादित और आपत्तिजनक बयान के विरोध में शुक्रवार को शशि भूषण तिवारी एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पुराने चेकपोस्ट के समीप जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने सांसद का पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों का आरोप है कि सांसद के पद की गरिमा के खिलाफ जाकर उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सांसद का पद गरिमा वाला होता है और अमर्यादित बयान के विरोध में निरसा के सभी प्रखंडों में एक सूत्री कार्यक्रम के तहत पुतला दहन किया जा रहा है।
वहीं युवा कांग्रेस के तबरेज आलम ने कहा कि सांसद खुद चोर हैं और दूसरे को चोर बताते हैं। पहले वह अपने गिरेबान में झांकें, उसके बाद दूसरों पर दोषारोपण करें।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सांसद को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

