मोदी सरकार के सामने नहीं झुकेगी कांग्रेस

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस का घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों के साथ मारपीट करने की घटना की झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने कड़ी शब्दों में निंदा की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी याद रखें आतंक और अत्याचार का ये नंगा नाच, पूरा देश देख रहा है। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में युवा कांग्रेस नेता राकेश साहू ने कहा कि केन्द्र सरकार की हताशा और झल्लाहट इस बात को दर्शाता है कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को इतना प्रताड़ित करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी झुक क्यों नहीं रही है। केन्द्र की मोदी सरकार शायद भूल रही है कि कांग्रेस अंग्रेजों और देश की एकता पर खतरा पैदा करने वाले तत्वों के सामने कभी नहीं झुकी। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश और लोकतंत्र के लिए आगे बढ़कर कुर्बानी दी हैं पर झुकना नहीं सीखा। इस तानाशाही हुकूमत के सामने कांग्रेस डटकर खड़ी हैं और आगे भी खड़ी रहेगी। इस सरकारी दमन के खिलाफ हम लड़ेंगे और हम जीतेंगे भी। कांग्रेस निष्पक्ष होकर काम कर रहे पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *