पेट्रोल-डीजल की बढ़ती क़ीमतों पर कांग्रेस 7 जुलाई से यूपी में करेंगी आंदोलन की शुरुआत : थाली बजाकर महंगाई पर जताएगी रोष

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती क़ीमतों पर सरकार को घेरने के लिए राज्य स्तर पर कांग्रेस जुट गई है। 2022 चुनाव को लेकर भी कांग्रेस की तैयारियां शुरू हो चूका है। सूत्रों की मानें तो 17 जुलाई को राज्य स्तरीय आंदोलन में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी।

इधर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस द्वारा आंदोलन की शुरुआत 7 जुलाई को तहसील स्तर से की जाएगी। पूरे देश में ब्लॉक, तहसील, जिला और राज्य स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें जुड़ेंगे। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, किसान कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, पिछड़ा विभाग, चिकित्सा विभाग, पर्वतीय प्रकोष्ठ, खेलकूद, व्यापार प्रकोष्ठ, सूचना के अधिकार विभाग सहित अन्य सभी कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के साथ इसे लेकर बैठकों का दौर जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जुलाई को तहसील स्तर पर थाली बजाकर मंहगाई और पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन की शुरुआत होगी। इसके बाद 12 जुलाई को रिक्शा-तांगा-बैलगाड़ी के जरिए 5 किलोमीटर की यात्रा कर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा।14 और 15 जुलाई को पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान और 17 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रदर्शन होगा।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *