मिरर मीडिया : एक बार फिर कोरोना अपना कहर दिखाना शुरू कर दी है। देश में कोविड के मामले एक दिन में डबल हो गए हैं। आकड़ो के मुताबिक 752 नए मामले सामने आए हैं। कोविड से देश में चार मरीजों की मौत भी हो गई है।
इसी के सतग देश में सक्रिय मामले बढ़कर 3,420 हो गए हैं। शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे की अवधि में खतरनाक कोरोना वायरस से चार लोगों की मौतें हुई हैं। इन चार मौतों के साथ ही कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,332 हो गई है।
देश में जिन चार कोरोना मरीजों की मौत हुई है, उनमें से केरल से दो, राजस्थान और कर्नाटक में एक-एक शामिल हैं। फिलहाल, देश में कोविड के कुल मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,07,964) हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,212 हो गई है और राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
इससे पहले भारत में शुक्रवार को कोविड-19 के 640 नए मामले दर्ज किए गए थे और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3 हजार पार कर गई थी, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 2,669 पर थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में शुक्रवार तक कोविड-19 के मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,07,212) थी। केरल में एक और मरीज की संक्रमण से मौत होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,328 हो गई थी।