Homeराज्यचंडीगढ़कोरोना का लौटा कहर - यहाँ मास्क पहनने का फैसला : प्रशासन...

कोरोना का लौटा कहर – यहाँ मास्क पहनने का फैसला : प्रशासन ने दी भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की हिदायत

मिरर मीडिया : भारत में कोरोना का नया स्वरूप ने दस्तक दे दी है इसी के साथ उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,311 हो गई। बता दें कि इस वर्ष के 21 मई के बाद सबसे अधिक 614 मामले दर्ज किए गए। वहीं कोरोना के बढ़ते मरीजों एवं गंभीरता को देखते हुए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी कर दी है। जबकि चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी है। इतना ही नहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की हिदायत भी प्रशासन ने दी है।  वहीं, गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अमित त्यागी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

चंडीगढ़ प्रशासन ने अस्पताल जाने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को मास्क पहनना जरूरी कर द‍िया है। बुखार जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसे सिम्टम्स आने के बाद तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी हो गया है। अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तुरंत 7 दिन के लिए खुद को आइसोलेट होना जरूरी हो गया है। यह हिदायतें चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों के लिए की जारी की है।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल में बीते 24 घंटों में तीन मरीजों की मौतों से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,321 हो गयी है जबकि देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,05,978) है। आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,346 हो गयी है और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। संक्रमण से जान गंवाने की दर 1.19 फीसदी है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी गयी हैं।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular