मिरर मीडिया : रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए रिपोर्ट के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 14 हजार 146 नए मामले सामने आए। वहीं 144 लोगों की मौत भी हुई। जबकि 19 हजार 788 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। नए आंकड़ों के बाद देश में कोरोना संक्रमण के कुल 3 करोड़ 40 लाख 67 हजार 719 मामले पुष्ट पाए गए हैं, जिसमें से 1 लाख 95 हजार 846 केस एक्टिव हैं।
आपको बता दें कि अबतक 3 करोड़ 34 लाख 19 हजार 749 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। कोरोना से देश भर में अब तक 4 लाख 52 हजार 124 लोगों की मौत हो चुकी है।