मिरर मीडिया : देश में 9 दिनों के बाद कोरोना केसों की संख्या 3 हजार से कम दर्ज की गई है। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना के 2,288 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब एक्टिव केसों की संख्या 19,637 हो गई है. पॉजिटिविटी रेट 0.47 फीसदी है।
वहीं पिछले 24 घंटों के अंदर 3,044 मरीज कोरोना से ठीक हुए।
एक्टिव केसों की बात करें तो देश में इनकी संख्या घटकर 19637 रह गई है। वहीं देश में कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,24,103 हो गई है।

