मिरर मीडिया : कमी के बाद फिर कोरोना के मामलों में उछाल दर्ज किया गया हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में 23,529 नए कोरोना के मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 28,718 लोग ठीक हुए और 311 लोगों की मृत्यु हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सक्रिय मामले की संख्या 2,77,020 हैं वहीं कुल मामले 3,37,39,980 हो गए हैं। बात करें अब तक स्वस्थ हुए लोगों की तो 3,30,14,898 लोग कुल डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि 4,48,062 लोग कोरोना की वज़ह से अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी बीच देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही हैं। सूत्रों की माने तो अबतक हुए कुल वैक्सीनेशन की संख्या 88,34,70,578 हैं।